राजेश कानोडिया, नवगछिया | 
नवगछिया पुलिस जिला इन दिनों लाशों का क्षेत्र बनता जा रहा है | जहां हत्या दर हत्या तथा हादसा पर हादसा का सिलसिला चल चुका है | जो ठहरने का नाम ही नहीं ले रहा | जहां हर कोई चिंतित है कि अब अगला नंबर किसका होगा | जबकि नवगछिया
व भागलपुर के क्षेत्रीय सांसद शाहनवाज़ हुसैन ने भी कई बार नवगछिया के बढ़ते अपराध पर चिंता जतायी है | वहीं 28 अप्रैल को उन्होने नवगछिया में कहा है कि इस मामले पर वे स्वयं सूबे के मुख्यमंत्री जी से बात करेंगे |

हत्या दर हत्या पर एक नजर
17 जनवरी : परवत्ता थाना क्षेत्र में मुंगेर जिला के अजीत कुमार का शव पुलिस ने बरामद किया. अब तक नहीं हुआ खुलासा.
28 जनवरी : खरीक थाना क्षेत्र के भवनपुरा गांव में नीलम देवी, प्रमोद सिंह की हत्या.
31 जनवरी : रंगरा में पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी की परिवार वाले ने ही मार डाला.
12 फरवरी : परवत्ता थाना क्षेत्र के बोरवा गांव में विवाहिता गुड़िया देवी की हत्या
17 फरवरी : बिहपुर के जिप पार्षद निरंजन सिंह (हरियो निवासी) की उसके ही गांव में हत्या
2 मार्च : नवगछिया क्षेत्र में बरतन व्यवसायी आलोक कुमार लापता,  4 मार्च को मिला शव
3 मार्च : ईस्मालुपर थाना क्षेत्र के चंडी स्थान के पास पेड. से लटकी किसान रघुनंदन मंडल की लाश मिली.
5 मार्च : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी अवधी मंडल की पत्नी विमला देवी की दुष्कर्म के बाद हत्या.
5 मार्च : परवत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक में अज्ञात युवक का शव बरामद.
8 मार्च : गोपालपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता राधा देवी की हत्या परिवारवालों द्वारा
9 मार्च : परवत्ता थानाक्षेत्र के लापता राजीव मंडल की लाश विक्रमशिला पुल के पास गंगा किनारे मिली.
15 मार्च : भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में विवाहिता असगरी खातून की फांसी लगा कर हत्या.
19 मार्च : नवगछिया नगर के पूर्व पार्षद बुल्लन को गोली मारी, 21 मार्च को मौत.
22 मार्च : गोपलपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा गांव में विवाहिता बबीता देवी की हत्या.
24 मार्च : गोपालपुर थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लडाई में शराब व्यवसायी सतीश सिंह और रूदल सिंह की हत्या.
2 अप्रैल : कोसी पार ढोलबज्जा गांव में स्व. रंजीत मंडल की विधवा नूतन देवी की गला दबाकर हत्या.
9 अप्रैल : रंगरा थाना क्षेत्र के सहोड़ा निवासी पप्पू पासवान की गोली मार कर राघोपुर बहियार में हत्या.
10 अप्रैल : बिहपुर में सुल्तानगंज के गनगनिया निवासी महादलित प्रकाश मलिक की पीट-पीट कर हत्या.
11 अप्रैल : बिहपुर थानाक्षेत्र में मो कासीम की पुत्री नूरजहां के शरीर में लगायी आग, मौत.
13 अप्रैल : नवगछिया थाना के तेतरी गांव के हरिहरपुर बहियार में धीरज की गला रेत कर हत्या.
15 अप्रैल : रंगरा थाना के सधुवा गांव में शातिर बुदला यादव की गोली मार कर हत्या.
24 अप्रैल : नवगछिया थाना के महदत्तपुर गाँव से लापता मो0 कासिम का 27 अप्रैल को खेत में मिला शव
25 अप्रैल : कटरिया स्टेशन के पास अज्ञात नवविवाहिता की गला रेत कर हत्या.
28 अप्रैल : नवगछिया शहर स्थित बालभारती स्कूल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद.
28 अप्रैल : नारायणपुर में जरीना खातुन की गला रेतकर हत्या.जरीना हत्याकांड
ये आंकड़े बताते हैं कि इन दिनों में सबसे ज्यादा हत्या अथवा मौत नवगछिया में हुई है | इसके बाद गोपालपुर और परवत्ता में | वहीं रंगरा, खरीक और भवानीपुर (नारायणपुर) भी पीछे नहीं है | साथ ही इस्माइलपुर और ढोलबज्जा क्षेत्र भी अछूता नहीं है |
इसके अलावा नवगछिया क्षेत्र में हादसों का दौर भी जारी है | जहां लगातार हादसों पर हादसे हो रहे हैं |