ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पक्का पूल निर्माण कार्य में मारपीट कर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत कोसी नदी पर निर्माणाधीन पक्का पूल निर्माण कार्य में मारपीट कर रंगदारी मांगने वाला मोहन सिंह को कदवा ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है |
जिसपर बुधवार को मिट्टी भराई कार्य कर रहे लोगों के साथ मारपीट कर 13 हजार रुपये छीन लेने और रंगदारी की मांग करने का आरोप लगा था |
यह आरोप एसपी सिंगला कंपनी के सहायक ठेकेदार कंपनी परवत्ता कन्सट्रक्सन प्रा0 लि0 के उपेंद्र कुमार मण्डल ने लिखित रूप से लगाया था | जिस सिलसिले में स्थानीय विधायक ने भी वरीय पुलिस अधिकारियों से वार्ता की थी | वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए ओपी प्रभारी वासुदेव प्रसाद ने उसे गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया |