नवगछिया प्रखण्ड और नगर पंचायत के सभी वार्डों तक में इस बार 6 अप्रेल को भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा | जिसका निर्णय मंगलवार को हुई अलग अलग बैठक में लिया गया |
इस स्थापना दिवस को लेकर जहां प्रखण्ड कमिटी की बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में स्थानीय खादी भंडार में हुई | इस बैठक में जिला प्रभारी सह जिला मंत्री राज किशोर सिंह, जिला महा मंत्री विजय कुमार सिंह के अलावे जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा भी मौजूद थे |
वहीं नगर भाजपा की बैठक नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाद साह की अध्यक्षता में स्थानीय श्री गोपाल गौशाला परिसर स्थित शिव मंदिर में हुई | यहाँ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत, जिला मंत्री मुकेश राणा के अलावा नवीन कुमार निराला, जेम्स, नाइम, गोपाल ताँती सहित कई प्रमुख लोगों की मौजूदगी देखी गयी |
इन बैठकों में निर्णय लिया गया कि 6 अप्रेल से 12 अप्रेल तक पार्टी का स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा | हर पंचायत में पार्टी का झंडोत्तोलन किया जाएगा | पंचायत अध्यक्ष अपने आवास पर नेम प्लेट भी लगाएंगे |