नवगछिया व भागलपुर के रेल यात्रीओं को गर्मी में थोड़ी राहत मिलेगी समर स्पेशल से | जिसे पूर्व मध्य रेल द्वारा अप्रेल माह के पहले शनिवार और सोमवार से प्रारम्भ कर रही है | जो तीन महीने तक चलेगी |
हर सोमवार को 03281 नंबर की यह समर स्पेशल ट्रेन न्यू तिनसुकिया से सुबह 07.45 बजे चल कर मंगलवार की सुबह किशनगंज, कटिहार के बाद 08.06 बजे नवगछिया पहुंचेगी | जहां से यह खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर के बाद राजेन्द्रनगर पर 14.25 में ठहर जाएगी |
वहीं 03282 नंबर की यह ट्रेन हर शनिवार को शाम 15.10 बजे राजेन्द्रनगर से खुल कर बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, बेगूसराय, खगडिया के बाद रात्रि 19.46 में नवगछिया पहुँच जायेगी | जो नवगछिया से खुलने के बाद कटिहार, किशनगंज, कामाख्या व गुवाहाटी, दिमापुर के रास्ते रविवार की रात 20.10 बजे न्यू तिनसुकिया पहुँच जायेगी |
रेल सूत्रो के अनुसार इस समर स्पेशल ट्रेन में एसी थ्री टायर के तीन, टू टायर के एक डब्बे के अलावे स्लीपर क्लास के ग्यारह डब्बों के साथ साथ साधारण क्लास के चार जेनरल डब्बे भी रहेंगे | जिसमें यात्रा के दौरान मेल/ एक्सप्रेस का भाड़ा देय होगा |