ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में पूर्व वार्ड पार्षद बुल्लन को मारी गोली, गंभीर हालत में भागलपुर रेफर


नवगछिया में मंगलवार की देर शाम नगर पंचायत के पूर्व वार्ड पार्षद बुल्लन मियां (40) पर गोली मार कर जान लेवा हमला किया गया | जिसे गंभीर हालत में देख स्थानीय डाक्टरों ने भागलपुर रेफर कर दिया है | जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हे देर रात पटना रेफर कर दिया गया |
घटना की खबर मिलते ही नवगछिया पुलिस जिला के एसपी आनंद कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक त्रिपुरारी सिंह मामले की जांच पड़ताल में लगे देखे गए |
जानकारी के अनुसार  नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ की वार्ड पार्षद नूर जहां खातून के पुत्र इंतेसार आलम उर्फ बुल्लन मियां (40) नवगछिया स्टेशन बाजार से उजानी स्थित अपने घर मोटर साईकिल से जा रहे थे | बाजार से कुछ दूर जाते ही गाँव से पहले बसबिट्टी वाले चौराहे के समीप पहले से घात लगाये चार हमलावरों ने पीछे से गोली चला दी | जो बुल्लन मियां के कमर से होते हुए पंजड़ा  में जा फंसी | वे किसी तरह से सात नंबर वार्ड पार्षद सितारा खातून के घर पहुँच कर लोगों को जानकारी दिये | जिसकी जानकारी सितारा खातून के पति मो0 मोइन उद्दीन  ने बुल्लन के घर वालो को दी | जहा से खून से लथपथ स्थिति में किसी तरह से पुलिस जीप से नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया | अत्यधिक खून बह जाने के कारण बेहतर चिकित्सा व उपचार हेतु तत्काल उन्हे भागलपुर स्थित मायागंज रेफर कर दिया गया | पुनः भागलपुर से देर रात उन्हे पटना रेफर कर दिया गया |
लोगों ने इस घटना के पीछे नगर पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश होने की संभावना जताई है | जहां कई बार से वार्ड संख्या आठ पर इन्हीं का कब्जा कायम है | जिसपर सबसे पहले इंतसार आलम उर्फ बुल्लन स्वयं वार्ड पार्षद रहे थे | जिसके बाद उनकी पत्नी सबाना बानो वार्ड पार्षद रही | वर्तमान में भी वार्ड पार्षद उनकी माता नूर जहां खातून हैं | जिसने पिछले चुनाव में सगीना खातून को चार मतों से पराजित कर दिया था |