ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में आज लगेगा रसायन शास्त्रियों का जमघट

नवगछिया स्थित जीबी कालेज में आज रसायन शास्त्रियों का जमघट लगेगा | जहां पूरे देश भर से रसायन शास्त्री रासायनिक क्षेत्र में तेजी से हो रहे परिवर्तन पर अपना अपना पक्ष रखेंगे | जिसमें खास कर
जल में रासायनिक बदलाव पर गहन समीक्षा भी संभव है |
यह जानकारी स्थानीय जीबी कालेज के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 अशोक कुमार झा ने देते हुए बताया कि इससे पहले भी इस कालेज में कई बार  रसायन शास्त्रियों का देश स्तरीय सेमिनार किया जा चुका है | जिसमें गंगा के तटीय क्षेत्रों में हो रहे बदलाव के कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए थे | जिससे रसायन विदों द्वारा बिहार सरकार और भारत सरकार को भी अवगत कराया जा चुका है |