नवगछिया और भागलपुर के शहरी मोबाइल टावरों से निकलने वाले रेडिएशन से मानव और पक्षी दोनों बुरी
तरह से प्रभावित हो रहे हैं। इससे हृदय, आंख व कान रोग के अलावा गर्भस्थ शिशु भी
प्रभावित होते हैं। वहीं गौरेया के प्रजजन पर भी असर पड़ा है।
नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र में जहां दर्जनों तथा भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में विभीन्न कंपनियों के सौ से अधिक टावर हैं, इनमें दर्जनों टावरों का निबंधन नहीं किया गया है। जिनमें अधिकांश टावर घनी आबादी वाले मोहल्लों में हैं।
वरीय फिजीशियन डॉ. एके सिन्हा के मुताबिक लंदन से प्रकाशित जर्नल लैंसेट में सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि हृदय के मरीजों को रेडिएशन से और भी परेशानी होती है। रेडिएशन से हृदय की धड़कनें अनियंत्रित होती है। इससे पेस मेकर लगाने वाले मरीज अधिक प्रभावित होते हैं।
जेएलएनएमसीएच में ईएनटी के सहायक प्राध्यापक डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक ब्रेन भी प्रभावित होता है। इससे मनुष्य कमजोर व चिड़चिड़ा हो जाता है। वहीं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. खलील अहमद के मुताबिक गर्भस्थ शिशु के अंग विकास में रुकावट आती है। साथ ही फिजिसीयन डॉ. हेम शंकर शर्मा के मुताबिक गौरेया के प्रजनन पर प्रभाव पड़ा है। मानव के सुनने की क्षमता में कम हो जाती है।
इन शहर में लगाए गए अधिकांश कंपनियों द्वारा बिहार संचार मीनार एवं संबंधित नियमावली 2012 का पालन नहीं किया गया है। नियम के मुताबिक प्रत्येक टावर पर आग बुझाने का सिलेंडर और एंटिना में मेगावाट की क्षमता दर्शाना है, जो नहीं दर्शाया गया है। साथ ही प्रत्येक टावर में कई कंपनियों के टावर लगे हैं। लेकिन नगर निगम में एक ही कंपनी का एंटिना पंजीकृत किया गया है। ऊंची इमारतों पर टावरों में विमानन दीपक का उपयोग तो किया गया है लेकिन चालू स्थिति में नहीं है।