भले ही यूपी के सीएम अखिलेश
यादव प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का दावा करते हों, लेकिन हकीकत कुछ और
ही है। यहां सीएम के खास लोग भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने में पीछे
नहीं हैं। अखिलेश की पार्टी समाजवादी पार्टी (एसपी) ने जिस शख्स को 2014
में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है
उसी ने नशे की हालत में एक महिला से चलती ट्रेन में छेड़छाड़ की है। गौरतलब है कि महिला सुरक्षा बिल का सबसे ज्यादा विरोध मुलायम सिंह की समाजवादी पार्टी ही कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, एसपी नेता चंद्रनाथ सिंह को चलती ट्रेन में छेड़खानी के आरोप में अरेस्ट किया गया है। उन पर पद्मावत एक्सप्रेस में शराब पीकर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। एक चैनल के मुताबिक, चंद्रनाथ सिंह बिना टिकट ट्रेन में चढ़े थे।
छेड़खानी का मामला जब ट्रेन मैं बैठे यात्रियों को पता चला तो जमकर हंगामा हुआ। यात्री बेहद गुस्से में थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने चंद्रनाथ सिंह को अरेस्ट कर लिया। आरोपी एसपी नेता को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अरेस्ट किया गया। चंद्रनाथ सिंह पर छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद चंद्रनाथ सिंह ने तबीयत खराब होने की बात कही, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश में कई बार अपने ही नेताओं की वजह से अखिलेश सरकार को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।
चंद्रनाथ सिंह 2014 के आम चुनाव में एसपी के प्रतापगढ़ से घोषित उम्मीदवार हैं। वह 1999 में यूपी के मछली शहर से एसपी के सांसद थे। चंद्रनाथ सिंह एसपी से पहले बीएसपी में भी रह चुके हैं।

ट्रेन में छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली लड़की अपने बयान से पलट गई है।
महिला ने नाटकीय ढंग से मंत्री पर लगाए सारे आरोप वापस ले लिए हैं। वहीं
गिरफ्तारी के बाद बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती चंद्रनाथ सिंह को
अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
ट्रेन में लड़की द्वारा शराब के नशे में छेड़खानी का आरोप लगाने के
बाद अचानक अपने बयान से पलट जाना हर किसी को नागवार गुजर रहा है। आखिर लड़की
अचानक अपने बयान से क्यों पलट गई। बरहाल लड़की के आरोप वापस लेने के बाद
सपा नेता को रिहा कर दिया गया है।