ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में भी होने लगी भागलपुर चेम्बर के चुनाव की चर्चा


भागलपुर स्थित प्रमुख व्यापारिक संगठन इस्टर्न बिहार ऑफ चैंबर ऑफ कामर्स की कार्यसमिति के लिए होने वाले चुनाव की चर्चा का शोर अब नवगछिया में भी ज़ोर पकड़ने लगा है |  जिसके लिये नौ मार्च को वोट पड़ने हैं और वोटों की गिनती भी होनी है। जिसमें दो टीम खुलकर मैदान में आमने-सामने है।

जानकारी के अनुसार शैलेन्द्र सर्राफ और अजीत कुमार जैन की टीम आमने-सामने हैं। दोनों टीम ने व्यापारियों व सदस्यों को लुभाने के लिए अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। अपनी अपनी टीम की सफलता के लिए दोनों टीमों के लोग नवगछिया का चक्कर लगा रहे हैं | कारण कि नवगछिया में पच्चीस से भी ज्यादा मतदाता हैं | जो इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं | इसीलिए पिछले तीन चार दिनों से दोनों टीमों के लोग नवगछिया के मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने की कोशिश में लगे हैं |  जो इस बार चैंबर को नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की बात करते हैं |
 इस समय अध्यक्ष पद के लिए दो नाम आगे चल रहे हैं। शैलेन्द्र सर्राफ और श्रवण बाजोरिया। अजीत जैन की टीम अगर जादुई आंकड़ा 13 हासिल करती है तो श्रवण बाजोरिया और बद्री छापोलिका ताज पहनेंगे। अगर पासा पलटा तो शैलेन्द्र सर्राफ की टीम में शैलेन्द्र सर्राफ और जगदीश चंद्र मिश्र पप्पू को कुर्सी मिलनी तय है। अब नौ मार्च को वोटों की गिनती के बाद सिर्फ आंकड़ों की तस्वीर आने भर का इंतजार है। जिसकी बिसात बिछ गई है। बस अब देखना है कि किसके सिर चैंबर का ताज सजना है।
शैलेन्द्र सर्राफ टीम के प्रत्याशी 
  1. शैलेन्द्र सर्राफ 
  2. रमण कुमार साह
  3. अशोक कुमार भिवानीवाला
  4. नवनीत ढ़ांढनिया 
  5. जगदीश चंद्र मिश्र पप्पू 
  6. पदम कुमार जैन 
  7. सुनील कुमार साह 
  8. अमरनाथ गोयनका
  9. प्रदीप ढांढनियां 
  10. रामरतन चूड़ीवाला 
  11. शिव कुमार केजरीवाल
  12. डॉ. गोपाल कृष्ण मिश्र 
  13. बालकृष्ण मावंडिया 
  14. डॉ. पुष्पा दुबे 
  15. पवन कुमार सुल्तानियां 
  16. अरुण कुमार बाजोरिया 
अजीत कुमार जैन टीम के प्रत्याशी
  1. अजीत कुमार जैन 
  2. कमल कुमार चितलांगिया
  3. कुंज बिहारी झुनझुनवाला 
  4. गोपाल खेतरीवाल 
  5. गोपाल राम चौधरी 
  6. प्रकाश कुमार डोकानियां 
  7. प्रवीण कुमार खेतान 
  8. पुनीत कुमार चौधरी 
  9. बलबंत अग्रवाल 
  10. बद्री प्रसाद छापोलिका 
  11. विमल कुमार केडिया 
  12. रतन कुमार संथालिया 
  13. राधेश्याम ढलानियां 
  14. रोहित झुनझुनवाला 
  15. विकाश झुनझुनवाला
  16. विशाल बुधिया (बौबी )
  17. संजीव शर्मा "लालू शर्मा"
  18. शरद सलारपुयिा 
  19. श्रवण बाजोरिया
नवगछिया के प्रमुख मतदाता
पवन कुमार सर्राफ, शंकर लाल केडीया, गौतम कुमार सर्राफ, प्रवीण कुमार भगत, बनवारी लाल पंसारी इत्यादि |