नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना अंतर्गत खगड़ा निवासी राम वृक्ष सिंह के गोनरचक दियारा स्थित एक मकई के खेत में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई है | जिसे परवत्ता थानाध्यक्ष सुदीन राम ने अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाकर पोस्टमार्टम कराया |
परवत्ता थानाध्यक्ष सुदीन राम के अनुसार बरामद अज्ञात लाश एक पच्चीस तीस वर्ष के युवक की है | जिसके शरीर पर किसी तरह का कोई चोट या घायल होने का निशान नहीं मिला है | इसके गले में गमछा बंधा था | पहने हुए शर्ट में जुगनू टेलर का स्टीकर लगा है |
वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक नवगछिया आनंद कुमार सिंह ने बताया कि युवक आस पास के इलाके का ही प्रतीत होता है | जिसकी दूसरी जगह हत्या कर लाश को मकई के खेत में छोड़ दिया गया है |