ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रेल मजिस्ट्रेट चेकिंग में 30 पकड़ाये, 5 भेजे गए जेल

नवगछिया स्थित आदर्श स्टेशन पर गुरुवार को हुए रेल मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान 20 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया | वहीं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले 10 लोगों को पकड़ा गया |
जानकारी  के अनुसार मन परमेश्वर चौधरी रेल मजिस्ट्रेट मानसी के निर्देशन में नवगछिया स्टेशन पर यह चेकिंग अभियान चलाया गया | जिसमें राम बालक यादव, विश्वजीत कुमार सहित लगभग एक दर्जन टिकट निरीक्ष, जीआरपी और आरपीएफ़के लोग शामिल थे | 
इस चेकिंग के दौरान पकड़े गए गंदगी फैलाने वाले 10 लोगों से 500-500 रुपये करके जुर्माना वसूला गया | वहीं पकड़े गए बेटिकट यात्रियों से लगभग पच्चीस हजार की जुर्माना राशि वसूली गयी | साथ ही जुर्माना नहीं देने वाले 5 लोगों को जेल भेजा गया |