ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कोहरे से थमी रफ्तार, चार दिन और पड़ेगी मौसम की मार


राजधानी दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में को‍हरे से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दो दिन से लगातार कोहरा पड़ने से यातायात पर असर पड़ा है। रेलगाड़ी से लेकर हवाई जहाज तक का परिचालन कोहरे के कारण प्रभावित हुआ है। 
 घने कोहरे के कारण दिल्‍ली, गाजियाबाद, नोएडा में कई दुर्घटनाएं भी हुईं। वहीं, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को
घने कोहरे की वजह से विमान परिचालन प्रभावित हुआ है। 10 बजे तक एक भी उड़ान नहीं उड़ पाई। कई अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों को दिल्‍ली के बजाय कहीं और उतारा गया।
 गुरूवार को भी एयरपोर्ट के रन-वे 29/11 पर सुबह नौ बजे रन-वे विजिबिलिटी रेंज 50 मीटर से नीचे चली गई, इसलिए विमानों का परिचालन बंद करना पड़ा था। 
 घने कोहरे के कारण सड़कों पर निकले वाहन चालकों के लिए सफर मुश्किल भरा रहा। दृश्यता कम होने के कारण सामने से आने वाले या आगे पीछे चल रहे वाहन ही नहीं, सड़क भी ठीक से दिखाई नहीं दे रही है।
 मौसम विभाग का कहना है कि छह तारीख तक मौसम के सुधरने की कोई उम्‍मीद नहीं है। अगले एक दो दिन में बारिश भी हो सकती है। जिसके कारण तापमान और नीचे जा सकता है। 
 पश्चिमी विक्षोभ के कारण चली नमी भरी हवाएं घने कोहरे का कारण बनी। इलाके का कम तापमान और नमी भरी हवाओं के मिलने से कोहरा छाया। पिछले कुछ दिनों से ठंडी हवाएं चल रही थी। इसमें नमी नहीं थी। इसलिए कोहरा नहीं पड़ रहा था। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभी की नामी भरी हवाएं कोहरे की वजह हैं। यह मौसम और फसलों के लिहाज से फायदेमंद है। एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक दृश्यता होने पर धुंध कही जाती है। 
एक किलोमीटर से कम दूरी तक दृश्यता होने पर कोहरा और इससे कम दृश्यता पर घना कोहरा कहा जाता है।
 मौसम विज्ञान के अनुसार, मेडिटेरैनियन, कैस्पियन और ब्लैक सी से मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उठकर तेजी से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ओर बढ़ रहा है। यह 500 किलोमीटर प्रतिदिन की रफ्तार से इस ओर बढ़ रहा है। शनिवार को इस कहर दिख सकता है। 
 मौसम विभाग के निर्देशक दुरई स्वामी कहते हैं कि दो फरवरी की रात तक यह उत्‍तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में दस्‍तक दे देगा। जिससे पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी होगी, जबकि दिल्ली सहित मैदानी इलाके पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में ओलों के साथ-साथ 2 से 6 फरवरी के बीच बारिश होगी।