ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के हरियो गाँव में फिर शुरु हो सकता है खूनी खेल

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर थाना क्षेत्र के हरिओ गांव के मध्य विद्यालय में रविवार कर देर रात  अपराधियों का एक दल ने जिला पार्षद निरंजन कुमार सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस गोलीबारी में मृतक का अंगरक्षक जानकी प्रसाद को भी गर्दन में गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में भागलपुर के जेएलएनएमसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक बिहपुर प्रखंड के उत्तरी सीट से जिला परिषद का सदस्य था। घटना के वक्त वह अंगरक्षक व सहयोगी के साथ गाँव के ही मध्य विद्यालय परिसर में सरस्वती पूजा के अवसर पर नाटक देख रहा था। हत्या के बाद गांव में भारी तनाव व्याप्त है। प्रशासन द्वारा गांव को पुलिस छावनी में तŽदील कर दिया गया है। जबकि मृतक का भी इतिहास अपराधिक था।
 बताया जाता है कि मृतक निरंजन सिंह हरिओ गांव के कुख्यात तुतली सिंह का भतीजा था। तुतली सिंह की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद निरंजन ने नवगछिया, मधेपुरा, सहरसा, सपौल, खगड़िया आदि जिलों की आतंक की कमान स्वंय संभाल लिया था। इस दौरान मृतक पर भी रंगदारी, हत्या, फिरौती आदि जैसे दर्जनों मामले अलग-अलग थानो में दर्ज थे। सभी केसों से जमानत मिलने के बाद बिहपुर के विधायक गोपाल मंडल के करीब आए और उनके सहयोग से जिला परिषद की सीट जीतने में कामयाब रहे। कहा जाता है कि हाल के दिनों में हरिओ पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह से रिस्ते में काफी खटास आ गई थी और दोनों के बीच दुरियां बढ़ गई थी। गांव में दबी जुबान से लोग इस हत्या के पीछे पूर्व मुखिया की भूमिका से इंकार नहीं कर रहे हैं। हालांकि, केस में दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 गाँव में फिर शुरु हो सकता है खूनी खेल
 गांव में इस बात की अब प्रबल आशंका व्यक्त की जाने लगी है कि हत्याओं का दौर एक बार फिर से शुरु हो सकती है। मृतक का भाई सच्चिदानंद सिंह काफी दिनों से जेल में बंद है। हालांकि, उनको कोर्ट ने जमानत दे दी है। संभव है कि सोमवार को किसी भी वक्त उनकी रिहाई हो सकती है। ग्रामीण इस बात से सशंकित हैं कि निंरजन की हत्या की बदला लेने के लिए उसका भाई सचिदानंद सिंह गिरोह की कमान न सभाल ले।
नवगछिया के एसपी आनंद कुमार सिंह बताते हैं कि निश्चित रुप से हत्या के पीछे आपसी पुरानी दुश्मनी एक वजह हो सकती है। निरंजन सिंह के गांवों में भी कई दुश्मन थे। मृतक का भी इतिहास अपराधिक रहा है। कोशी के कई जिलों की थाने में उसके खिलाफ कई मालले दर्ज हैं। मृतक के सहयोगी बबलू कुमार शर्मा के बयान पर दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दी है।
नवगछिया के एसडीपीओ रमाशंकर राय बताते हैं कि गाँव के मध्य विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नाटक की कोई स्वीकृति नहीं दी गयी थी | इसके अलावा उन्होने यह भी बताया कि थाना स्तरीय शांति समिति की बैठक में इस कार्यक्रम की मनाही भी की गयी थी | 
हरियो के घटना स्थल से शराब की कई खाली बोतलों के अलावा थ्री फिफटीन की तीन जिंदा और नई गोलियां भी बरामद हुई है | साथ ही बारह बोर की दो जिंदा गोली के अलावा एक खोखा और एक गोली की प्लेट घटना स्थल से पुलिस ने बरामद किया है |