ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया शहर में हुई आधी रात को डकैती

डकैतों ने लूटा जेवर सहित 52 हजार 
बुधवार की रात को नवगछिया शहर के गौशाला रोड स्थित अशोक शर्मा के घर में हथियार की नोक पर अपराधियों ने डकैती कर डाली। इस दौरान 52 हजार नगद ,सोने का टप्स, दस भरी का पायल, चांदी के चार सिक्के तथा कपड़े लूट लिया।
इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामा शंकर राय ने
बताया कि घटना स्थल पर अशोक शर्मा की पत्‍‌नी से भी पूछताछ की गई। इस संबंध में डकैती के शिकार हुए अशोक शर्मा के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें डकैती के शिकार अशोक ने जानकारी दी कि रात्रि में दो बजे चार अज्ञात डकैतों ने थ्रीनट सटाकर कहा कि बोलने पर गोली मार देंगे। इसके साथ ही चाभी ले ली तथा घर में रखा नगद 50 हजार रुपये, जेवर व कपड़ा आदि लूट लिया। लूटने वालों की आयु 25-30 वर्ष के बीच थी। सभी आरोपी डकैती के बाद गौशाला के पीछे मकई के खेत की ओर भाग गये।