नवगछिया जिला जदयू के तहत इस्माईलपुर प्रखंड में जदयू का चुनाव
शांतिपूर्ण माहौल में सोमवार को संपन्न हुआ | जहां गुलशन मंडल को पुनः इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष
चुना गया।
इस मौके पर प्रखंड के शिव-पार्वती होटल प्रांगण में प्रदेश महासचिव सह नवगछिया जिला पर्यवेक्षक प्रो.
ओलक वर्धन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह, प्रखंड पर्यवेक्षक सरोज कुमार कर्ण व प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार मंडल मुख्य रुप से मौजूद थे। जिसमें पार्टी के ओर से सिर्फ गुलशन मंडल ने प्रखंड अध्यक्ष का नामांकन किया। मौके पर ही राज्य परिषद सदस्य विमल देव सिंह, अजीत कुमार, पार्टी की मंत्री शबाना आजमी, मनोज झा, पूर्व मुखिया राघवेंद कुमार, राजीव रंजन उर्फ सीता राम मंडल , पारस नाथ एवं दिनेश कुमार मंडल आदि ने शुभकामना देते हुए निर्विरोध निर्वाचन के लिए बधाई दी।