नवगछिया में रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय उच्च पथ पर कचहरी चौक व मकन्दपुर चौक के बीच एक साइकिल सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया | जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी |दुर्घटनास्थल के पास के लोगों के अनुसार ट्रक चालक
की लापरवाही के कारण साइकिल सवार की मौत हो गयी | जिसकी पहचान गोसाईगांव के मनोज कुमार सिंह पिता गोपी सिंह के रूप में बतायी जा रही है | जो मकर संक्रांति के पर्व का सामान खरीद कर घर वापस जा रहा था | इसी बीच यह दुर्घटना हो गयी | जिससे लोगों में त्वरित आक्रोश उभर गया | मौके पर राज मार्ग जाम कर लोगों द्वारा वाहनों पर गुस्सा निकाला जा रहा है | घटना की खबर मिलते ही नवगछिया पुलिस घटना स्थल पर पहुँच चुकी है | वहीं थानाध्यक्ष प्रमोद पोद्दार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है |