ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार घने कोहरे के आगोश में, बढ़ी ठंड और सड़क दुर्घटनाएँ

अगले 24 घंटे के दौरान कोहरा और शीतलहर का प्रभाव बढ़ेगा
 नवगछिया, भागलपुर और पटना सहित पूरे बिहार को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया है। कोहरे के कारण शनिवार सुबह विजिबिलिटी घटकर 150 से 200 मीटर रह गई थी। सर्द हवाएं चलने के कारण ठंड भी बढ़ी है। इस दौरान सड़क और वाहनों का
अंदाजा नहीं लग पाने के कारण सड़क दुर्घटनायें भी काफी बढ़ गयी हैं |
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। आने वाले दो दिनों में भी कोहरे और शीतलहर से निजात मिलने की संभावना नहीं है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार सुबह गया का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटना का 10.4 डिग्री और पूर्णिया का 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और गया का 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 24 घंटे के दौरान कोहरा और शीतलहर का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे राजधानी सहित पूरे राज्यवासियों को शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है।