ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष का गहमागहम चुनाव आज

नवगछिया में भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव रविवार को होगा |  कुल सोलह लोग इस प्रक्रिया में चुनाव के अधिकारी होंगे | जिनके द्वारा यह चुनाव सम्पन्न होगा | निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा के अनुसार यह चुनाव नवगछिया कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन में दिन के ग्यारह बजे होगा |
जानकारी के अनुसार इस पद के प्रबल दावेदार
निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा ही हैं | जिन्हें बिनोद मण्डल द्वारा चुनौती मिलनी तय है | जिसकी तैयारी में वे और उनके समर्थक रात दिन एक किए हुये हैं | वहीं बिनोद मण्डल की हर चुनौती का सामना करने की कोशिश में लगे हैं सुबोध सिंह कुशवाहा और उनके समर्थक | जिसका नतीजा रविवार दोपहर तक सामने आने की पूरी संभावना है |
यह अलग बात है कि विनोद मण्डल एवं मनोज पाण्डेय द्वारा नवगछिया नगर अध्यक्ष के चुनाव को गलत ठहराया गया है | जिसके जवाब में सुबोध सिंह कुशवाहा कहते हैं कि नवगछिया नगर अध्यक्ष के चुनाव के दौरान सभी की मौजूदगी में चुनाव सम्पन्न हुआ है | जिसकी संपन्नता पर जब सभी के हस्ताक्षर हैं तब यह गतिरोध कैसा |