ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के कई थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बरामद

बिहार सरकार द्वारा पूरे बिहार में चलाये जा रहे तीन दिवसीय अवैध शराब की धर पकड़ के तहत नवगछिया पुलिस जिला में भी विशेष अभियान चलाया गया | इस दौरान अभियान के दूसरे दिन इस जिला के तीन थाना क्षेत्रों में भी अवैध शराब पकड़ी गयी है | जानकारी के अनुसार
इस अभियान के तहत नवगछिया थाना, खरीक थाना और परवत्ता थाना क्षेत्र में अवैध शराब बरामद की गयी है | वहीं परवत्ता थाना क्षेत्र में शराब की पचास पाउच के साथ एक व्यक्ति भी गिरफ्तार किया गया है |जिसकी पुष्टि अधिकारियों द्वारा की गयी |