ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अनुसूचित जाति जनजाति थाना के थानाध्यक्ष बने स्टेपनी थानाध्यक्ष

नवगछिया पुलिस जिला के अनुसूचित जाति जनजाति थाना के थानाध्यक्ष बाल चंद राम को इस समय स्टेपनी थानाध्यक्ष के रूप में लगाया जा रहा है | जो फिलहाल रंगरा ओपी की कमान संभाले हुए हैं | जिसे पता नहीं कब किस थाना में कितना दिन समय काटना पड़ता है |
जानकारी के अनुसार
नवगछिया पुलिस जिला में अनुसूचित जाति जनजाति थाना नव सृजित है | जिसके थानाध्यक्ष बाल चंद राम  बनाए गए हैं | इन्होंने  हाल के दिनों में नवगछिया, गोपालपुर, परवत्ता, भवानीपुर थाना की भी कमान संभाली है | जानकार और अधिकारियों की कमी की वजह से इन्हें अपने थाना के अलावा पाँच थाना का कार्य संभाला है | फिलहाल जो थानेदार छुट्टी में जाते हैं , उनकी जगह इनको मिल जाती  है |