ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

धुर्वा की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी, लोडेड रिवाल्वर के साथ एक गिरफ्तार

नवगछिया पुलिस जिला का कुख्यात अपराधी धुर्वा यादव की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को दिन भर कोसी के दियारा क्षेत्रों में सघन छापेमारी की गयी | जिसका नेतृत्व पुलिस अधीक्षक नवगछिया आनंद कुमार सिंह स्वयं कर रहे थे | वहीं दूसरे किनारे पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमाशंकर राय के
साथ पुलिस दल छापेमारी कर रहा था | इस दौरान बिहपुर के जयरामपुर क्षेत्र के एक बहियार स्थित एक बासा से लोडेड रिवाल्वर के साथ
एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है | जिसकी पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद रिवाल्वर की साइज सामान्य से छोटी है तथा इसकी क्वालिटी अच्छी है | जिसके मैगजीन में छह गोलियां लोड थी | इस रिवाल्वर के साथ संदीप कुँवर उर्फ संटू कुँवर पिता श्री निवास कुँवर को गिरफ्तार किया गया है |
कुख्यात अपराधी धुर्वा की खोज में एसपी नवगछिया ने त्रिमूहान घाट से कोसी पार कर विशनपुर, गोविंदपुर, मुसहरी के कई स्थानों पर छापा मारा | इसके बाद पुनः कोसी पार कर बड़ी खाल, सनोखर , सोनामुखी, हरजोरा बहियार, फुलौत, रतवारा एवं गंगा बहियार के दर्जनों जगहों पर छापे मारी की |
वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमाशंकर राय ने भी दो दिनों पहले इन क्षेत्रों में छापा मारी की थी | शुक्रवार को सड़क मार्ग से सतीश नगर, पहाड़पुर होते हुए कोसी किनारे रतवारा के रास्ते भवानीपुर बाजार तक धुर्वा की खोज की | इस दौरान बीहपुर, भवानीपुर, खरीक की पुलिस के अलावे विशेष पुलिस कर्मी भी साथ थे |