ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव नौ को - कुशवाहा

नवगछिया में भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न होने के बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव नौ दिसंबर को होगा | यहा जानकारी नवगछिया के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा ने देते हुये बताया कि यह चुनाव नवगछिया कचहरी स्थित अधिवक्ता संघ भवन में
सम्पन्न होगा | जहां चुनाव प्रभारी विधान पार्षद अर्जुन साहनी मौजूद रहेंगे |
इसके अलावा श्री कुशवाहा ने यह भी बताया कि कुछ स्वार्थी तत्व के लोग संगठन में दरार पैदा करना चाह रहे हैं | जो पिछले दिनों सम्पन्न हुये मंडल चुनावों को चुनौती दे रहे हैं | जबकि सारे मंडलों का चुनाव सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद सभी पदाधिकारियों व चुनाव प्रभारियों की मौजूदगी में हुये हैं | यदि कोई गड़बड़ी की बात थी तो मौके पर ही विरोध क्यों नहीं किया गया | जहां ये विरोध करने वाले भी मौजूद थे | साथ ही लिए गए निर्णय पर इन्होंने हस्ताक्षर भी किया है | अब जब जिलाध्यक्ष के चुनाव का समय आ गया तो गुटबाजी कर संगठन में दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है | वहीं निवर्तमान जिला मंत्री मुकेश राणा ने भी निष्क्रिय पूर्व जिला मंत्री की विशेष सक्रियता पर खास आश्चर्य व्यक्त किया है | बहरहाल इन चुनावों पर वरीय संगठन प्रभारी ही निर्णय लेंगे |