ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया नगर में स्वामी नारायण दास जी लगातार कर रहे प्रभात फेरी

सरल संत स्वामी नारायण दास जी महाराज 'राधेय' लगातार नवगछिया नगर में  बाल कृष्ण  ( लल्ला) की प्रतिमा के साथ प्रभात फेरी कर रहे हैं  | इस दौरान वे नवगछिया नगर की एक भी गली को नहीं छोड़ रहे हैं | जहां जगह जगह उनका भव्य स्वागत भी किया जा रहा है |

इसी क्रम में शुक्रवार को नवगछिया नगर के स्टेशन रोड, मेन रोड, दुर्गा स्थान चौक होते हुए पोस्ट ऑफिस रोड, गौशाला रोड से थाना चौक तक परिभ्रमण किया | वहीं गुरुवार को स्टेशन रोड, मेन रोड, धर्मशाला रोड, प्रोफेसर कॉलोनी, मुमताज़ महल्ला इत्यादि क्षेत्रों में परिभ्रमण किया | इस दौरान ये राजेन्द्र कॉलोनी में 13 दिसंबर से जारी 23 दिसंबर तक चल रहे प्रवचन में शामिल होने का निमंत्रण भी दे रहे हैं | इस प्रभात फेरी में सनातन धर्म के सभी सदस्यों को भी साथ साथ देखा जा रहा है |