![]() |
विधायक ई0 कुमार शैलेंद्र |
जानकारी के अनुसार घटना उस समय की बतायी जा रही है जब विधायक एक पंचायत प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने
![]() |
धुर्वा यादव की फाइल फोटो |
इससे पहले भी इन्हें 12 अप्रेल 2012 को जान मारने की धमकी दी गयी थी | जब ये नारायणपुर प्रखंड के गंगा दियारा के शहजादपुर पंचायत में आयोजित अपने जनता दरबार में शामिल होने जा रहे थे |
इस घटना की खबर मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष बालचंद राम दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे | मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमाकांत राय भी पहुँच चुके हैं | जो लगातार क्षेत्र में कैम्प कर रहे हैं | वहीं इस घटना की खबर मिलते ही नवगछिया के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह भी अपनी छुट्टी के बीच में लौट कर देर शाम घटनास्थल पर पहुँच चुके हैं |
बताते चलें कि वीरबन्ना गांव के किसानों के साथ कुख्यात धु्रवा द्वारा मारपीट और रंगदारी मांगने पर विधायक ने भावानीपुर थाने में आमरण अनशन किया था। पुलिस के वरीय अधिकारियों को गिरोह के खात्मे के लिए पत्र लिखा था। केरोसीन व खाद्यान्न माफिया के खिलाफ भी अभियान चलाया था।
इधर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि कुख्यात धुर्वा की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है | जिसमें मधेपुरा पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है | साथ ही इस काम के लिए एसटीएफ़ को भी लगाया गया है | विधायक पर हुये जानलेवा हमले के मामले पर भी कार्रवाई की जा रही है |