ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार को 'बेस्ट इमर्जिग स्टेट' का पुरस्कार

एक निजी चैनल ने अपने वार्षिक समारोह में बिहार को 'बेस्ट इमर्जिग स्टेट' के पुरस्कार से सम्मानित किया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के हाथों यह अवार्ड ग्रहण किया।
यह निजी चैनल विकास के विभिन्न मानदंडों पर
छोटे एवं बड़े राज्यों की अलग-अलग श्रेणियां बनाकर चयनित राज्यों को हर वर्ष सम्मानित करता है। इस बार एक नई कोटि निर्धारित करते हुए तेजी से उभरते बड़े राज्यों के रूप में बिहार, मध्य प्रदेश एवं उड़ीसा को यह पुरस्कार दिया।
मोदी ने शनिवार रात्रि को यह पुरस्कार ग्रहण करते हुए कहा कि दसवीं एवं ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान बिहार की विकास दर लगातार तेजी से बढ़ी है। दक्षिण एवं पश्चिम के राज्यों और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों जैसे बिहार, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, झारखांड के बीच इतनी चौड़ी खाई पैदा हो गई है जिसे भरा जाना निहायत जरूरी है। क्षेत्रीय विषमता के शिकार बिहार जैसे अन्य पूर्वी पिछड़े प्रदेशों को अगर विशेष केंद्रीय सहायता नहीं मिलती है तो विकास की दौड़ में अन्य राज्यों के समकक्ष पहुंचने में हमें 25-30 वर्ष और लग जाएंगे। बिहार इतने दिन और इंतजार करने को तैयार नहीं है। राज्य में एक प्रभावकारी सरकार तत्परतापूर्वक विकासपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं को कार्यान्वित कर रही है। समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एवं अन्य कई राज्यों के भी प्रतिनिधि-मंत्री मौजूद थे।