ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पटना में 15 वर्षीय लड़की का गैंगरेप

बिहार के पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार छोटी केवई गांव में एक किशोरी अपनी नानी के घर आई थी। शाम को तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।
शाहजहांपुर थाना के पुलिस निरीक्षक कमलापति सिंह के अनुसार
पीड़िता के बयान के आधार पर तीन युवकों गुड्डू यादव, अन्नू यादव और अर्जुन यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की उम्र 20 वर्ष के करीब बताई गई है।
सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। चिकित्सीय जांच के लिए पीड़िता को अस्पताल भेजा गया है।