ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जिला परिषद और पंचायत उपचुनाव की तैयारी प्रारम्भ

भागलपुर जिला में पंचायत उपचुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 26 नवम्बर से शुरु हो रही है। जहां जिला परिषद् की एक सीट (गोपालपुर) के लिए नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार नामांकन लेंगे। वहीं मुखिया, सरपंच, पंच व ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। छह प्रखंडों में भी
पंचायत के विभिन्न पदों के लिए चुनाव होंगे।
गोपालपुर के बाबुटोला कमलाकुंड में मुखिया का पद रिक्त हुआ है। यहां बीडीओ शंभू कुमार को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। रंगरा चौक के मदरौनी पंचायत में मुखिया और भवानीपुर के वार्ड-5 में पंच का पद रिक्त है। इसके लिए बीडीओ शिव कुमार राम को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। पीरपैंती के परसबन्ना में सरपंच और ओलापुर में वार्ड-9 के पंच का पद रिक्त है। बीडीओ राकेश प्रिय को आरओ बनाया गया है। सुल्तानगंज प्रखंड में खानपुर के वार्ड-13 में पंच, कटहरा में वार्ड-सात के ग्राम पंचायत सदस्य व खानपुर में वार्ड-13 के ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं। बीडीओ सुनीता कुमारी को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। शाहकुंड में भुलनी के वार्ड-5 में पंच का पद रिक्त है। बीडीओ इंदुकला कुमारी को आरओ बनाया गया है। खरीक में खरीक बाजार वार्ड-12 में पंच का पद रिक्त है। यहां चुनाव कराने के लिए बीडीओ अरविन्द कुमार मुन्ना को आरओ बनाया गया है। जिप सहित अन्य पदों के लिए नामांकन में दो-दो पदाधिकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाये गये हैं। इसके अलावा विभिन्न कोषांगों का गठन भी कर दिया गया है |
उपचुनाव के कार्यक्रम
अधिसूचना-26 नवम्बर
नाम निर्देशन की अंतिम तिथि-तीन दिसम्बर
संवीक्षा की अंतिम तिथि-पांच दिसम्बर
नाम वापसी की अंतिम तिथि-सात दिसम्बर
मतदान की तिथि-20 दिसम्बर
मतगणना की तिथि-21 दिसम्बर
कोषांगों का गठन
1. जिला पंचायत निर्वाचन कोषांग-वरीय प्रभारी उप विकास आयुक्त गजानन मिश्र। नोडल पदाधिकारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी अरुण कुमार ठाकुर।
2. कार्मिक कोषांग-वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता प्रभात कुमार सिन्हा। नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता अविनाश कुमार।
3. प्रशिक्षण कोषांग-वरीय प्रभारी पदाधिकारी निदेशक लेखा प्रशासन शिव नारायण सिंह। नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता श्रीमती करिश्मा। इस कोषांग में अवर निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार और श्वेता कुमारी भी हैं।
4. ईवीएम सह मतपत्र कोषांग-वरीय प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी ईश्वर चंद्र शर्मा। नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता रविन्द्र कुमार।
5. वाहन कोषांग-वरीय प्रभारी पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी शिवशंकर मिश्र। नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता सुधीर कुमार।
6. सामग्री कोषांग-वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता प्रभात कुमार सिन्हा। प्रभारी पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता संजीव कुमार।
7. आचार संहिता सह विधि व्यवस्था कोषांग-वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त गजानन मिश्र। प्रभारी पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता विजय कुमार उपाध्याय।
8. व्यय अनुश्रवण कोषांग-वरीय पदाधिकारी निदेशक लेखा प्रशासन एसएन सिंह। वरीय उप समाहर्ता श्रीमती वंदना कुमारी प्रभारी पदाधिकारी।
9. प्रेक्षक कोषांग-वरीय पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी ईश्वर चंद्र शर्मा। प्रभारी पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता जनार्दन कुमार।
10. मीडिया कोषांग-प्रभारी पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार।