नई दिल्ली। राष्ट्रपति
प्रणव मुखर्जी ने मुंबई अटैक में फांसी की सजा पाए आतंकी अजमल कसाब की दया
याचिका खारिज कर दी है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक
केंद्रीय गृह मंत्रालय से सलाह के बाद यह फैसला लिया गया। सूत्रों के
मुताबिक इस बारे में सभी पेपरों पर साइन कर दिए गए हैं।
इस बीच अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कसाब को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल से पुणे की यरवडा जेल में गुपचुप तरीके से शिफ्ट कर दिया गया है। इस बारे में हालांकि अधिकारियों ने कोई पुष्टि नहीं की है। इससे यह कयास लगने लगे हैं कि क्या कसाब को फांसी देने की तैयारी की जा रही है? इन चर्चाओं में इसलिए भी दम है क्योंकि यरावडा जेल में फांसी देने का इंतजाम है। गौरतलब है कि 25 वर्षीय कसाब को जनवरी 2008 में ऑर्थर रोड जेल में रखा गया था।