ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

छठ पूजा पर प्रशासन सतर्क, लगाया कई जगहों और पटाखों पर प्रतिबंध

गोताखोर और चौकीदार की हुई प्रतिनियुक्ति 
सुरक्षा के लिये नावों की रहेगी व्यवस्था 
छठ पूजा के मौके पर नवगछिया प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है | अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छठ पूजा के मौके पर गोपालपुर एवं इस्माइलपुर के बीच गंगा किनारे स्पर संख्या एक से लेकर नौ तक तथा राघोपुर के कई जगहों पर पूजा के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है | इसके साथ ही पूजा स्थल पर पूजा में विघ्न पैदा नहीं हो, इसके लिए पटाखों और डीजे पर  भी प्रतिबंध लगाया  गया है | साथ ही अत्यधिक भीड़ वाली जगहों पर
सुरक्षा के लिए नावों की व्यवस्था की गयी है | श्रद्धालुओं की सहायता के लिए जगह जगह पुलिस की तैनाती भी की गयी है | जो वायरलेस सेट युक्त भी होंगे | इसके अलावा लोगों द्वारा स्वनिर्मित घाटों पर सुरक्षा का जिम्मा घाट निर्माताओं पर होगा |