बिहार के
भागलपुर जिला के जीरोमाईल थाना क्षेत्र में स्थित एक रिमांड होम की एक
कमजोर खिड़की तोड़कर फरार हुए छह बाल कैदियों में से चार लौट
आए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त रिमांड होम के अधीक्षक मो. जसीमुद्दीन ने लिखित सूचना दी है कि फरार हुए बाल कैदियों में लखन कुमुर, उमेश तांती, दोहन मुर्मू, मनीष कुमार लौट आए हैं।
सूत्रों ने बताया कि मो. राजा और जीतो यादव नामक दो अन्य बाल कैदी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।