भागलपुर जिले में जनसंख्या और मतदाता के अनुपात को ठीक करने के लिए 1
लाख 90 हजार नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। मतदाता सूची में 12 नवम्बर तक
नाम जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
यह जानकारी जिला पदाधिकारी प्रेम सिंह मीणा ने गुरुवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों की बैठक में दी।
बैठक में मतदाता सूची में जनसंख्या व मतदाता के अनुपात को 61 तथा लिंगानुपात को 876 करने हेतु नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु प्रखंड वार निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस अनुपात को प्राप्त करने हेतु जिले में लगभग 1.90 लाख नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ना होगा। राष्ट्रीय अनुपात को प्राप्त करने हेतु 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं विशेषकर महिला मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष बल देने को कहा गया।
जिले के सभी कॉलेजों में एक हजार प्रपत्र छह उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रत्येक कॉलेज से एक शिक्षक को नोडल पदाधिकारी के रुप में नामित कर मतदाताओं का नाम विहित प्रपत्र छह में संकलन करने का निर्देश दिया गया। इस कार्य की समीक्षा हेतु निदेशक डीआरडीए एसएन सिंह को सदर अनुमंडल, अपर समाहर्ता प्रभात कुमार सिन्हा को नवगछिया और उप विकास आयुक्त गजानन मिश्र को कहलगांव अनुमंडल का वरीय पदाधिकारी के रुप में नामित किया गया है। सभी बीएलओ से समन्वय स्थापित रखने हेतु तीनों वरीय पदाधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग के एक-एक कार्यक्रम पदाधिकारियों को सम्बद्ध किया गया है। दैनिक कार्यों की समीक्षा हेतु प्रखंड स्तर, अनुमंडल स्तर तथा जिला स्तर पर नियमित रुप से बैठक की जाएगी। बैठक में सभी वरीय उप समाहर्ता व शिक्षा विभाग के अधिकारी थे।