दो दिवसीय यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर की द्वारिकापुरी कॉलोनी स्थित श्यामकुंज में राजस्थानी भोजन का विशेष रूप से स्वाद लेंगे। छह की रात, सात को दिन व रात भोजन व आठ की सुबह नास्ता करने के बाद नीतीश मुंगेर के लिए रवाना होंगे। सेवा भारती के संयोजक लालू शर्मा ने मुख्यमंत्री के भोजन व नास्ते के लिए विशेष प्रबंध
किए हैं। लालू की मानें तो मुख्यमंत्री दोनों दिन राजस्थानी भोजन ग्रहण करेंगे। उनके लिए राजस्थानी कढ़ी, हरी सब्जी, मिस्सी रोटी, परवल का भरता, खजूर गुड़ व छेना की मिठाई का प्रबंध किया गया है। एक समय ढोसा भी खिलाया जाएगा और छाछ पिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्यामकुंज में दस वीआईपी सहित एक सौ लोगों के भोजन की व्यवस्था रहेगी। मुख्यमंत्री के भोजन को लेकर अंतिम निर्णय शनिवार की सुबह लिया जाएगा। उधर, सिविल सर्जन अपनी उपस्थिति में चिकित्सक व खाद्य निरीक्षक द्वारा चाय व अन्य खाद्य पदार्थ की जांच कराएंगे।