ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सरकारी बैंकों में नौकरी के लिए सिर्फ एक साक्षात्कार

सरकार ने सरकारी बैंकों में नौकरी की महत्वाकांक्षा रखने वालों के लिए सामान्य साक्षात्कार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही बार-बार उपस्थित होने की पुरानी प्रणाली को खत्म कर दिया गया है। नई प्रणाली तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। द इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (आइबीपीएस) 20 सरकारी बैंकों की तरफ से सामान्य साक्षात्कार का आयोजन करेगा। भारतीय स्टेट बैंक और उसके एसोसिएट्स इसका हिस्सा नहीं होंगे। आइबीपीएस के निदेशक अनूप शंकर भट्टाचार्य ने बताया कि
यह बैंकों और उम्मीदवारों दोनों के लिए जीत जैसी स्थिति है। बैंकों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। उम्मीदवारों की ऊर्जा और रुपये दोनों बचेंगे। उन्हें साक्षात्कार के लिए बार-बार उपस्थित नहीं होना पड़ेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वित्त सचिव डीके मित्तल ने इस प्रस्ताव को मंजूर कराने में काफी सक्रियता दिखाई है। आइबीपीएस इन 20 राष्ट्रीयकृत बैंकों के लिए सामान्य लिखित परीक्षा का भी आयोजन करता है।