केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा देते हुए सरकार ने शुक्रवार को उनके लिए 3,500 रुपये तक के बोनस की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय ने ज्ञापन जारी कर यह जानकारी दी। ग्रुप सी, डी समेत ग्रुप बी के उन सभी अराजपत्रित केंद्रीय कर्मचारियों को यह दिया जाएगा, जो किसी उत्पादकता से जुड़ी बोनस स्कीम का
हिस्सा नहीं हैं। यह लाभ केंद्रीय पुलिस, अर्द्ध सैनिक बल और सशस्त्र सेना के कर्मियों को भी मिलेगा। 31 मार्च, 2012 तक सेवा में रहे और 2011-12 के दौरान कम से कम छह महीने तक लगातार सेवाएं देने वाले कर्मचारी ही बोनस के लिए पात्र होंगे। केंद्र सरकार ने बीते महीने अपने 80 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है। इससे सरकारी खजाने पर 9,700 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। बोनस के बाद यह और बढ़ जाएगा।