ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बकरीद शनिवार को, 15 हजार में बिका बकरा

कुर्बानी का पर्व बकरीद शनिवार को है। इस विशेष पर्व की तैयारी मुस्लिम समुदाय जोर-शोर से कर रहा है। शहर से लेकर गांव तक बकरे की खरीदारी हर मुस्लिम परिवार अपने मनपसंद रूप से कर रहे हैं। नवगछिया में बकरे की खरीदारी लगभग 100 से ज्यादा हो चुकी है। इस पर भी मंहगाई की मार हावी है। पहले जहां औसतन बकरा 3 से 4 हजार रुपये में मिल जाता था, अब उसे खरीदने के लिए दोगुना कीमत अदा करनी पड़ रही है। हाजी साहब ने बताया कि शहर में सबसे ज्यादा कीमत का बकरा 15 हजार रुपये का बिका है। यह बकरा शहर में
सबसे बड़ा है। इसकी लम्बाई करीब 5 फिट और उंचाई 4 फीट है। इसके अलावा बकरे की वर्तमान में औसत कीमत 7 से 8 हजार रुपये चल रही है।
इसके अलावा बकरीद की तैयारी के लिए ईदगाह, मस्जिद आदि जगहों पर नमाज की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके बारे में हदीश में आया है कि हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम अपने सबसे ज्यादा अ़जीज बेटे हजरत इस्माईल अलौहिस्सलाम को अल्लाह के हुक्म से कुर्बानी देने के लिए ले गये। अल्लाह के हुक्म को मानने और हजरत इब्राहिम के इस अदा को अल्लाह पाक ने इतना पसंद किया कि इसे अल्लाह पाक ने आप सल्ल. के उम्मत पर उसे उतार दिया। कुर्बानी पैसे वाले लोगों के उपर फर्ज किया गया है। बकरीद का अफजल माह में मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा हज भी मक्का जा कर किया जाता है। जहां उसे कुर्बानी देना फर्ज है।