बिहार के पूर्णियां जिला अन्तर्गत रुपौली विधान सभा क्षेत्र की विधायक बीमा
भारती को शनिवार को अस्पताल से छुंट्टी मिल सकती है। यह जानकारी उनका इलाज कर रहे होप अस्पताल के चिकित्सक एसपी सिंह ने दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात विधायक को बेहोशी की हालत में पूर्णिया के होप अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विधायक श्रीमती भारती उल्टी व चक्कर आने के चलते बेहोश होकर गिर पड़ी थी। इनके सुरक्षा गार्ड ने बेहोश होने की सूचना स्थानीय थाना को दी और उनके मदद से इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसी दिन से वे स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। फिलहाल उनकी हालत लगातार सुधर रही है। विधायक का इलाज कर रहे चिकित्सक डा। सिंह ने बताया कि विधायक मानसिक तनाव से ग्रसित हैं। इसलिए शुक्रवार को जांच बाद उन्हें संबंधित दवा दी गई है। अब वे बेहतर महसूस कर रही हैं।
विधायक ने चिकित्सक को बताया है कि विधानसभा का सत्र शुरु हो रहा है और इसमें भाग लेने वे पटना जायेंगी। उनके सुधरते हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उम्मीद जतायी है कि उन्हें शनिवार को अस्पताल से छुंट्टी दे दी जायेगी।