गंगा को निर्मल बनाने के अभियान में जुटी भाजपा नेता उमा भारती का मंगलवार को सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवगछिया स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। वे राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली लौट रही थी।
इस क्रम में ट्रेन के नवगछिया स्टेशन पर ठहरते ही उमा भारती जिंदाबाद, शहनवाज हुसैन जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। राजधानी एक्सप्रेस के ठहरते ही भाजपा नेता साध्वी उमा भारती ट्रेन के गेट पर पहुंची। जहां सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत, विधायक ई० कुमार शैलेन्द्र, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री मुकेश राणा, आर एस एस के नगर कार्यवाह दयाराम चौधरी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पुर्व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अजय कुमार सिंह ने साध्वी उमा भारती को पुष्प गुच्छ एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं भाजपा की नेता सुश्री भारती ने अपने अगले कार्यक्रम में शामिल होने का सबों को न्योता दिया।
इस मौके पर अति पिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष पुलकित सिह, नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाद साह , पंचायती राज जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल, लीलावती देवी, अनिल केजरीवाल, शम्भू गुप्ता सहित लगभग पांच सौ लोगों की उपस्थिति देखी गयी।