ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन

नवगछिया अनुमंडल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा, भागलपुर में संकुल स्तरीय दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को जे.पी. कॉलेज नारायणपुर के पूर्व प्राचार्य जितेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस प्रदर्शनी में गंगा संकुल के आठ जिलों यथा भागलपुर, खगडि़या, बेगुसराय, समस्तीपुर, लक्खीसराय, जमुई, मुंगेर तथा बांका के नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
 इस प्रदर्शनी में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित आई.टी एवं समाजोपयोगी विषय में छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए विभिन्न विषयों के प्रदर्शन सहारनीय एवं शिक्षाप्रद थे। जानकारी के अनुसार इस प्रदर्शनों में से विज्ञान से तीन, सामाजिक विज्ञान से दो, गणित से एक, आई.टी. से एक, एम.यू.पी.डब्लू से एक का चयन किया जाएगा जो 27-28 सितम्बर को जवाहर नवोदय विद्यालय बोकारो में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय प्रदर्शन में शामिल किए जाएगें। जिसके निर्णायक मंडल में मनोज कुमार सिंह, गुरुकुल उच्च विद्यालय नाथनगर, भागलपुर, पी.के.शरण, सी.एम.एस. उच्च विद्यालय, भागलपुर एवं पुष्प कुमार राय, मोक्षदा प्लस 2 बालिका उच्च विद्यालय, भागलपुर को आंमत्रित किया गया ताकि चयन में पूर्णरुपेण पारदर्शिता हो।
आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीके झा द्वारा किया गया । मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। इसके साथ ही चयनित छात्र-छात्राओं की सूची जारी की जाएगी।