ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विधायक के मकान में गैंग रेप, तीन गिरफ्तार

बिहार की राजधानी एक बार फिर गैंग रेप की घटना से शर्मशार हुई है। झारखंड के बेरमो विधायक राजेन्द्र सिंह के मकान में गुरुवार की रात वारदात को अंजाम दिया गया। शास्त्री नगर थाना पुलिस की गश्ती टीम ने भोर में भटक रही लड़की से पूछताछ की, तब मामले का खुलासा हुआ। सिटी एसपी जयंत कांत ने शुक्रवार की रात में पत्रकारों को बताया कि
पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। उसकी निशानदेही पर पश्चिमी पटेल नगर के रोड नं. 13 स्थित विधायक के मकान से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें नीरज नामक युवक खुद को विधायक का भतीजा बता रहा है, जबकि दो युवक री माडलिंग हो रहे मकान के केयरटेकर हैं। इन लोगों की निशानदेही पर वे दो युवक भी गिरफ्तार किए गए हैं, जो लड़की को जंक्शन से बहला-फुसला कर लाए थे। हर बिन्दु पर छानबीन चल रही है।
सिटी एसपी जयंत ने बताया कि सुबह लगभग 4-5 बजे गश्ती दल को एक लड़की भटकती हुई मिली। लड़की पटना कैसे पहुंची? इस बात की तस्दीक की जा रही है। शुरुआत में वह अपना नाम-पता गलत बता रही थी, जिससे कार्रवाई में देरी हुई। खुद को मकान मालिक व विधायक की भतीजा बताने वाले रांची के नीरज, केयरटेकर पुरुषोत्तम राउत , तुलसी राउत (सिलाव, नालंदा) के अलावा बेउर के रवि कुमार व रंजीत को गिरफ्तार किया गया है। रंजीत निजी वाहन का चालक है।