हथकड़ी सहित एक कैदी फरार हो गया। फरार कैदी बनियापुर थाना क्षेत्र के मंझौली निवासी हरिशंकर पांडेय का पुत्र राजेश पांडेय बताया जाता है।मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर जिला अन्तर्गत नवगछिया पुलिस जिला के आदर्श थाना नवगछिया के जमादार विमल कुमार राय फरार वारंटी राजेश पांडेय को इसके घर से गिरफ्तार कर नवगछिया जाने के लिए ट्रेन पकड़ने इसे जंक्शन पर लाया था। इसी दौरान एक नंबर प्लेटफार्म पर कैदी राजेश पाडेय जमादार को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। इस संबंध में जमादार विमल कुमार राय ने रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फरार कैदी को गिरफ्तार करने के लिए रेल पुलिस छापेमारी कर रही है।