अपहरण कांड का गिरफ्तार एक अभियुक्त चंदन कुमार सिंह आदर्श थाना नवगछिया से रविवार की अहले सुबह फरार हो गया। जो गोपालपुर थाना अन्तर्गत कालूचक का रहने वाला है। जिसकी बरामदगी के लिये नवगछिया, गोपालपुर, रंगरा तथा नोयडा की पुलिस दिन भर से जगह जगह छापामारी कर रही है। जिसमें देर रात तक कोई सफालता हाथ नहीं लग पायी। फिलहाल नवगछिया थाना में आदर्श थाना नवगछिया के हाजत से भागने का एक मामला दर्ज कर लिया गया है़ ।जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में बादशाहनगर मोहल्ला के गली नम्बर पांच, मकान संख्या 170 निवासी स्वर्ण व्यवसायी नरकचन्द के पुत्र बबलू (20वर्ष) की 26 अगस्त को नवगछिया में हत्या कर दी गई। इस बात का खुलासा नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना के कालूचक निवासी चंदन कुमार सिंह ने पुलिस के समक्ष पूछताछ में किया था । जबकि बबलू का शव अभीतक बरामद नहीं हो पाया है। बबलू का अपहरण चालीस लाख रुपये की फिरौती के लिए किया गया था। अपहरण के पूर्व उसे बहला-फुसला कर वैष्णो देवी घुमाने के नाम पर नवगछिया लाया गया, फिर उसकी हत्या कर शव को गोपालपुर में गंगा नदी के अभिया घाट पर फेंक दिया गया। इधर फिरौती की मांग् भी जारी है। इसी सिलसिले में चंदन को गिरफ्तार भी किया गया था। गिरफ्तार चंदन के बयान के अनुसार बिहपुर थाना क्षेत्र के हरियो निवासी उसके साले जितेंद्र सिंह ने नोएडा में स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र बबलू सिंह से दोस्ती गांठ ली। बबलू कुमार की दुकान जिस मकान में थी उसी मकान में जितेंद्र सिंह बतौर किराएदार रहता था। जिसकी खोज हेतु चंदन को रिमांड पर लेकर नोयडा पुलिस पुनः नवगछिया आयी थी।
इधर शनिवार् को नवगछिया आदर्शथाना के हाजत में बंद चंदन कुमार सिंह रात भर जुगाड लगाते लगाते भेंटिलेटर के सहारे अहले सुबह फरार होने में सफल हो गया। जानकारी के अनुसार यह भेंटिलेटर १३ * ११ ईंच साईज का है। जबकि उसके पहरे में नवगछिया पुलिस का एक सिपाही ,एक चौकीदार तथा नोयडा पुलिस का एक सिपाही को लगाया गया था ।
उधर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह के अनुसार इस मामले में आवश्यक अनुशासनिक कार्रवाई अवश्य़ होगी। जानकारी के अनुसा्र इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमा शंकर राय ने अपना जांच प्रतिवेदन एक बंद लिफाफे में पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह को सौंप दिया है।