ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बाढ़ पिडितों ने राहत की मांग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को घेरा

गंगा की बाढ़ से प्रभावित हुए एक हजार से भी अधिक परिवार

नवगछिया अनुमंडल के खरीक प्रखंड अन्तर्गत राघोपुर गांव के सैकड़ों बाढ़ पीडितों ने राहत वितरण के तत्काल वितरण की मांग को लेकर गुरुवार को जायजा लेने आये अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार तथा भूमि सुधार उपसमाहर्ता संजय कुमार को घेर लिया। ये सभी बाढ़ पीडित पुरे गांव के लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराने की मांग कर रहे थे। जबकि इन अधिकारियों का कहना था कि सरकारी नियम के अनुसार बाढ़ प्राभावित क्षेत्र की विडियोग्राफी कराकर प्रभावित परिवारों की सूची के आधार पर ही बाढ़ राहत सामग्री का वितरण होगा।
अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि प्रभावित परिवारों की सूची के आधार पर राहत सामग्री के वितरण का आदेश दे दिया गया है। साथ ही जेनरेटर चालु कराने की भी व्यवस्था कर दी गयी है। जहां एक हजार से भी अधिक परिवार गंगा की बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।