ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

प्रदेश महामंत्री बने रमेश चौधरी एवं कोषाध्यक्ष गोविन्द केडिया

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के नव निर्वाचित बिहार प्रदेश के प्रादेशिक अध्यक्ष सुभाष चन्द्र वर्मा का रविवार की देर शाम नवगछिया शहर में भव्य स्वागत होने के बाद श्री वर्मा ने अपने निवास पर प्रदेश महामंत्री पद के लिये रमेश चौधरी   (नवगछिया) एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष गोविन्द केडिया (नवगछिया) को बनाये जाने की घोषणा की।
इसके अलावा नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्यालय के लिये मोहन सराफ़ ( पाटली पुत्र शाखा ), मंडल क के लिये उपाध्यक्ष राधे राठी ( पटना पूर्वी शाखा ), मंडल ख के लिये उपाध्यक्ष आलोक बजाज मोन्टी’ ( भागलपुर ), मंडल ग के लिये उपाध्यक्ष रुपेश डुंगरवाल (गुलाबबाग शाखा), मंडल घ के लिये उपाध्यक्ष अजय गोयनका (छपरा), मंडल ड के लिये उपाध्यक्ष विनोद टिवडेवाल (बखरी बाजार), मंडल छ के लिये उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल (किशनगंज), मंडल ख के लिये सहायक मंत्री नवीन लाठ (भागलपुर) के अलावा संयुक्त मंत्री के लिये पटना सिटी मिड टाउन से अनीता अग्रवाल व गुलाबबाग से मुकेश सिंघी का चयन करके बिहार के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल वर्मा, पुर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश चन्द्र मिश्र पप्पु जी, पुर्व राष्ट्रीय महामंत्री संदीप जालान की उपस्थिति में शपथ ग्रहन भी करा दिया गया है। शेष बचे खाली पदों पर जल्द होने वाली अगली प्रादेशिक बैठक में चयन कर पदभार ग्रहन करा दिया जायेगा।