नवगछिया में हुए असाम के छात्र प्रीतम हत्याकांड मामले में छटठू सहनी की संलिप्तता
पर पुलिस आश्वस्त लग रही है। इसलिए पुलिस छटठू सहनी के सगे संबंधियों के घरों पर भी दस्तक देकर उसका पता लगा रही है। कटिहार से लेकर बरौनी तक पुलिस छटठू सहनी की तलाश में दिन रात एक किये हुए है। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने सगे संबंधियों के बराबर संपर्क में है। जो नवगछिया से अपने परिवार के साथ पलायन कर गया है।अब रेल पुलिस छटठू सहनी के घर की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी में है। पुलिस ने खगड़िया रेल कोर्ट से छटठू सहनी के विरुद्ध कुर्की का वारंट निर्गत करवाने के लिए अर्जी दी है।
पर पुलिस आश्वस्त लग रही है। इसलिए पुलिस छटठू सहनी के सगे संबंधियों के घरों पर भी दस्तक देकर उसका पता लगा रही है। कटिहार से लेकर बरौनी तक पुलिस छटठू सहनी की तलाश में दिन रात एक किये हुए है। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने सगे संबंधियों के बराबर संपर्क में है। जो नवगछिया से अपने परिवार के साथ पलायन कर गया है।अब रेल पुलिस छटठू सहनी के घर की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी में है। पुलिस ने खगड़िया रेल कोर्ट से छटठू सहनी के विरुद्ध कुर्की का वारंट निर्गत करवाने के लिए अर्जी दी है। रेल पुलिस आश्वस्त है कि छटठू सहनी ज्यादा दिन पुलिस से बच नहीं सकता है और वह जल्द ही पुलिस की चंगुल में आ ही जायेगा। रेल आइजी विनय कुमार और कटिहार रेल एसपी डा० सुकन पासवान के निर्देश पर नवगछिया रेल पुलिस ने गुरुवार की देर रात एक बार फिर रेल थानाध्यक्ष हरिराम के नेतृत्व में छापेमारी की है। लोकल पुलिस द्वारा भी छापेमारी की बात सामने आ रही है। पुलिस का दावा है प्रीतम हत्याकांड के रहस्य की आधी कहानी मालूम हो गयी है पूरी कहानी छटठू सहनी के गिरफ्त में आते ही पूरी हो जायेगा। उधर खगड़िया रेल पुलिस ने बुधवार को हिरासत में लिये गये छटठू सहनी के संबंधी से पूछ ताछ कर रही थी। इस मामले में राज्य के पुलिस मुखिया अभयानंद और रेल अवर पुलिस उपमहानिदेशक पारसनाथ राय की लागातार नजर बनी हुई है। दोनों पदाधिकारियों के स्तर से लागातार रेल व लोकल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिये जा रहे हैं।