नवगछिया स्टेशन क्षेत्र में अब नहीं रहेगा अन्धेरा का साम्राज्य। इस स्टेशन के हर क्षेत्र में रोशनी की पूरी और पुख्ता व्यवस्था रहेगी। क्योंकि नवगछिया स्टेशन अब ए ग्रेड का स्टेशन हो गया है। यहाँ राजधानी जैसी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होता है। इसलिए इस स्टेशन के यात्रियों के लिए यात्री सुविधाओं का हर संभव लगातार विकास होगा। यह जानकारी क्षेत्रीय सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन के नवगछिया प्रतिनिधि प्रवीन कुमार भगत ने गुरूवार की रात दी। जब वे नवगछिया स्टेशन आये सोनपुर मंडल के वरीय डीईजी पदाधिकारी के एन सिंह से मुलाक़ात कर उनके साथ पुरे स्टेशन और माल गोदाम परिसर का मुआयना किया।
इस मौके पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रमेश प्रसाद, स्टेशन अधीक्षक के एन झा एवं पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य दयाराम चौधरी भी मौजूद थे। वहीँ मौके पर सोनपुर मंडल के वरीय अधिकारी ने स्थानीय कर्मियों को कई निर्देश भी दिया। इस दौरान रात में कई जगहों पर छाये अँधेरे को दूर करने का भी निर्देश दिया गया।