ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पूर्णिमा पर 80 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत बिहपुर प्रखंड के मड़वा ब्रजलेश्वर नाथ धाम तथा नवगछिया स्थित जगाज्पति नाथ महादेव मंदिर में सावन माह के कृष्ण पक्ष पूर्णिमा तिथि पर गुरुवार को श्रद्धालओं का सैलाव उमड़ पड़ा। मड़वा श्रावणी सह भादो मेला कमेटी के अध्यक्ष सह सरपंच सुनील चौधरी, कोषाध्यक्ष सह पंसस मनोरंजन राय व मुखिया पवन कुमार राय ने बताया कि गुरूवार को लगभग 80 हजार शिवभक्तों ने भोले बाबा को जल चढ़ावा। श्रावण पूर्णिमा एवं रक्षा बंधन को लेकर जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं में सबसे अधिक महिला एवं युवतियों की भीड़ थी । इधर मंदिर परिसर में उमड़े भक्तों की भीड़ को व्यवस्थित करने में मेला कमेटी के सदस्य संजीव राय, विलास झा, श्रवण राय, डब्यू राय, विजय जी, संजय राय आदि समेत मड़वा नवयुवक संघ के सदस्यों एवं ग्रामीणों की अहम भागीदारी भी रही। मौके पर प्रशासन भी मौजूद देखा गया।