नवगछिया के खेल प्रेमियों ने पिछले दिनों एक खेल संघ का गठन किया है। इस नवगछिया खेल संघ का अध्यक्ष प्रो० राम देव यादव को बनाया गया है। जिसके संरक्षक आर पी राकेश है। जिसमें उपाध्यक्ष प्रमोद मंडल, सीपी सिंह और दिवाकर पाण्डेय को तथा सचिव अशोक सिंह और प्रमोद शर्मा को बनाया गया है। जिसके संयोजक राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स को बनाया गया है। इस संघ के सदस्य संतोष कुमार, संजय कुमार, जयंत कुमार एवं मो० नजीम है।
जानकारी के अनुसार इस संघ द्वारा फिलहाल पांच खेलों को शामिल किया गया है। जिसमें ताईक्वान्ड़ो के लिए जेम्स को, क्रिकेट के लिए प्रमोद शर्मा को, फूटबाल के लिए प्रमोद मंडल को, एथलेटिक्स के लिए जयंत कुमार को एवं कैरम के लिए मो० नाजिम को प्रभारी बनाया गया है।