नवगछिया पुलिस जिला में शुक्रवार को फिर एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। जो कई दिनों पुरानी लग रही है। जिसकी ह्त्या कर बगडी और दयालपुर के बीच राष्ट्रीय उच्च पथ ३१ के किनारे गड्ढे में फेक दिया गया था। इस लाश को झंडापुर ओपी पुलिस द्वारा बरामद कर पोस्ट मार्टम हेतु नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। जिससे काफी बदबू आ रही है और कुछ पिल्लू भी लगे देखे गए।
सबसे ख़ास बात यह है की इस युवक के हाथ पीछे कर एक गमछे से बंधे थे और गला धारदार हथियार से रेता हुआ था । जबकि इससे पहले भी नवगछिया पुलिस जिला में मिली अन्य कई लाशों का भी गला रेता हुआ था। जिनमें से कई का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जो नवगछिया पुलिस के लिए पहले से ही सर दर्द साबित हो रहा है। उस पर एक और लाश उसी परिस्तिथि में मिलना नवगछिया पुलिस की कलाई खोलने के लिए काफी है। जबकि नवगछिया एसपी को खबर मिलते ही वे सक्रीय हो गए हैं। मामले की छानबीन में लग गए हैं।