ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मारपीट में सेवा निवृत शिक्षक की मौत

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर थाना के सोनबर्षा गाँव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में जहां सेवा निवृत शिक्षक नन्द किशोर कुंवर की मौत हो गयी। वहीं उनके पुत्र सुमन कुंवर, अशोक कुंवर और भाई परमानंद कुंवर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में दुसरे पक्ष के अजीत कुंवर भी घायल हुए हैं।
मामला घर से पानी निकासी को लेकार शुरू हुआ था। तू तू मैं मैं होते होते मामला मार पीट तक पहुँच गया। घटना की प्राथमिकी बिहपुर थाना में दर्ज बतायी जा रही है। जहां दो लोगों की हालत भी नाजुक बतायी जा रही है।