बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के भागलपुर प्रतिष्ठान अधीक्षक द्वारा जीरो माइल स्थित स्टेट बस के बुकिंग काउंटर का शुक्रवार को विधिवत उदघाटन किया गया। जिसके अभिकर्ता राज कुमार साहू , परिचालन पदाधिकारी देवेश कुमार चौधरी, इस्माईलपुर प्रखंड के प्रमुख विद्यापति मंडल सहित दर्जनों लोगों की इस मौके पर मौजूदगी देखी गयी।